मोहनिया में दिन दहाड़े युवक की पीट-पीटकर ह*त्या,आक्रोशित परिजनों ने दिल्ली कोलकाता हाईवे किया जाम

arun raj
arun raj
2 Min Read


कैमूर:- कैमूर जिले के मोहनिया थाने से 100 मीटर की दूरी पर वार्ड 12 में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई घटनास्थल पर बांस और मिट्टी का पॉट भी पड़ा हुआ मिला,घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दिल्ली कोलकाता हाईवे को जमा कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

मोहनिया नगर के वार्ड 12 में खुर्शीद गद्दी के 28 वर्षीय पुत्र सलीम अली कि मंगलवार के दोपहर करीब 2:30 PM बजे पीट पीट कर हत्या कर दी गई ,हालांकि मौके से आरोपी फरार हो गए,घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को उठाने से मना कर दिया और गिरफ्तारी की मांग करते हुए दिल्ली कोलकाता हाईवे को जाम कर दिया ।

मौके पर मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार के साथ तीन थाने सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। वहीं याहिया खां ने कहा कि पूरी तरह जंगल राज है दिनदहाड़े हत्या हो रही है हम लोग प्रशासन से गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो हम लोग शव उठने नहीं देंगे।

वहीं इस पूरे मामले पर मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या हत्या का प्रतीत हो रहा है, कुछ लोगों का नाम परिवार के द्वारा बताया गया है छापेमारी की जा रही है,रूट लाइन में सीसीटीवी की जांच की जा रही है,घटनास्थल पर एक डंडा बांस का बल्ली था और कुछ सीमेंट का पॉट था उसको भी हम लोग जप्त कर रहे हैं।

Share this Article