भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

arun raj
arun raj
2 Min Read

,
पटना सिटी 24 दिसम्बर: भाजपा के नव नियुक्ति कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए और गुरु महाराज का षुकराना किया। उनके साथ संजय सावरगी प्रदेष अध्यक्ष, दिलीप जयसपाल उधौग मंत्री, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, पटना साहिब से सांसद रविषंकर प्रसाद, विधायक राकेष खुषवाहा, मेयर सीता साहू, डिप्टी मेयर रेषमी भी मौजूद रहे। तख्त पटना साहिब के ग्रन्थी साहिब द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया। तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह, उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह, सदस्य महिन्दपाल सिंह ढिल्लो, हरपाल सिंह जोहल, मीडीया प्रभारी सुदीप सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह, कृपाण भेंट की गई। भाजपा अध्यक्ष ने गुरु गोबिन्द सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब के दर्षन भी किए।
सः जगजोत सिंह सोही ने कहा कि तख्त पटना साहिब गुरु गोबिन्द सिंह जी का जन्म स्थान है और समुचे सिख पंथ के लिए यह गर्व की बात है कि देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक साल में दो बार तख्त साहिब नतमस्तक हो चुके हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नितिष कुमार की तो पूर्ण आस्था तख्त साहिब में है उनका तख्त पटना साहिब कमेटी को हर समय मिलता रहता है। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टीयों के नुमाईंदे, मुख्यमंत्रियों से लेकर सरकारों में मंत्रीगण, प्रषासनिक अधिकारी जो कोई भी अगर पटना की धरती पर आता है तो वह तख्त पटना साहिब नतमस्तक होने के लिए अवष्य पहुंचते हैं। आज भी उसी कड़ी में भाजपा के नवनियुक्ति अध्यक्ष नितिन नवीन गुरु महाराज का षुकराना कर आर्षीवाद लेने के लिए पहुंचे।

Share this Article