एक 35 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई हैं। यह पूरी घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर की है वहीं मृत महिला का नाम निक्की देवी है यह कुचायकोट थाना क्षेत्र की ईश्वरपुर गांव निवासी अरबिंद मिश्रा की पत्नी थी।
मृत महिला के मायके वाले परिंजनों ने निक्की के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी बेटी के पति अरविंद मिश्रा का अवैध संबंध उसके भाभी के साथ था।जिसका विरोध करने पर हमारी बेटी की हत्या कर गया है ,और आत्म हत्या का रूप दिया गया है।
इस पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि महिला के मौत मामले में पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है और जो भी इसमें दोषी होगा उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।