बांका:- बांका के अमरपुर में गुरुवार को हजारों की संख्या में ग्रामीण उग्र हो गए उग्र होने के कारण विधुत कार्यालय में जमकर हंगामा किया साथ ही नगर पंचायत कार्यालय में भी जमकर उत्पात मचाया ,जिससे करीब 40 लाख रुपए नुकसान की बात सामने आ रही है । उग्र ग्रामीणों को इतना से भी मन नहीं भड़ा तो अंचल कार्यालय का सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया ।
बताया जाता है कि अनियमित विद्युत आपूर्ति, लो वोल्टेज की समस्या तथा पीने के पानी की समस्या से परेशान लोगों ने नगर पंचायत के डुमरामा प्रमंडलीय विद्युत कार्यालय तथा नगर पंचायत कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए पहुंचे जहां ग्रामीणों ने जमकर तोड़फोड़ की।
विद्युत कार्यालय में प्रदर्शन की सूचना मिलने पर विभागीय कर्मियों ने पहले ही कार्यालय के अंदर से ताला लगा लिया । इधर आक्रोशित लोगों ने वहां पहुंच कर सभी खिड़की के शीशे को तोड़ फोर दिया तथा विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।,प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझने बुझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ में लोग समझने को तैयार नहीं थे ।
वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों को विद्युत कार्यपालक अभियंता सुभाष कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बिजली समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी लोग पानी की समस्या को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए तथा कार्यपालक पदाधिकारी की खोज करने लगे।
इधर आक्रोशित लोगों को नगर पंचायत कार्यालय की ओर आते देख कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह उन लोगों से बचते हुए प्रखंड कार्यालय में घुस गए तथा कार्यालय का मुख्य द्वार बंद कर दिया। जबकि आक्रोशित लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय तथा मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद कार्यालय में नेम प्लेट, एसी आदि को तोड़ते हुए जम कर तोड़-फोड़ की। वहां से निकल कर सभी लोग थाना पहुंचे तथा थाना का घेराव करने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ना शुरू किया तथा कुछ लोगों को पकड़ कर उसे गिरफ्तार कर थाना लाया। पुलिस ने कहा कि फिलहाल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।