कटिहार:- नगर पंचायत स्थित रघुनाथपुर के वार्ड नंबर 7 मस्जिद चौक के पास बुधवार को देर रात विधायक महबूब आलम एवं बारसोई पुलिस के साथ हुई नोक झोक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमके वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर मस्जिद चौक के पास देर रात बुधवार को जमीन को लेकर गांव वालों ने दोनों पक्षों के बीच पंचायती बुलाई थी । ताकि समाधान हो सके । पंचायती में बात बढ़ जाने के कारण एक व्यक्ति के द्वारा 112 पर कॉल की गई। बारसोई पुलिस दलबल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर पंचायती हो रही थी तथा लोगों से पूछताछ करने लगे । इसी बीच बारसोई पुलिस की सूचना स्थानीय विधायक महबूब आलम को मिली की पुलिस द्वारा डराया धमकाया जा रहा है यह सूचना मिलते ही विधायक महबूब आलम अपने समर्थकों के साथ रघुनाथपुर मस्जिद चौक पहुंच गए जहां विधायक महबूब आलम ने कहा कि जमीन मामले में पुलिस का कोई रोल नहीं है यहां पर अंचल पदाधिकारी का रोल है यह कहते-कहते विधायक एवं बारसोई पुलिस सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार के बीच काफी नोक झोक हो गई। विधायक महबूब आलम ने कहा कि बारसोई पुलिस के द्वारा गरीब जनता को परेशान किया जा रहा है जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वर्दी का पुलिस द्वारा धोस दिखाया जा रहा है गरीब जनता को। सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि 112 नंबर में यहां के एक व्यक्ति द्वारा डायल कर बताया गया ।कि मेरी जान खतरे में है। मुझे बचाया जाए। इसलिए मैं पहुंचा हूं तथा मेरा यह कर्तव्य है। जमीन को लेकर उक्त व्यक्ति को जनता दरबार के माध्यम से नोटिस भी किया गया है।
विधायक महबूब आलम एवं बारसोई थाना के पुलिस से नोक झोक का वीडियो सोशल मीडिया वायरल