बीच सड़क पर बाइक के ऊपर ताड़ के पेड़ गिरने से दो युवक की हुई घटना स्थल मौत

arun raj
arun raj
2 Min Read

नालंदा :-  अचानक आई बारिश और तेज आंधी  के कारण ताड़ का पेड़ गिर गया इस दौरान सड़क पर जा रहे बाइक सवार चपेट में आ गया जिससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौत घटना स्थल पर हो हो गई।
यह पूरी वारदात  बिहार शरीफ के कागजी मोहल्ला स्थित पौला पोखर के पास की है जहां अचानक बाइक सवार के ऊपर ताड़ का पेड़ गिर गया जिससे बाइक पर सवार दो युवक की मौत  हो गई।


वहीं इस हादसे का शिकार हुए  मृतक की पहचान इमादपुर मोहल्ला निवासी सजाउल इसलाम और सहवाज  के रूप में हुआ है दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर  जा रहा था उसी दौरान अचानक आई तेज आंधी के कारण बीच सड़क पर बाइक के ऊपर तार का पेड़ गिर गया जिससे दोनो की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर आयुक्त,एसडीओ के अलावे कई अधिकारी घटना स्थल पर पहुचे है। घटना से गुस्साए लोगों ने अस्पताल चौराहा के पास सड़क जाम कर दिया है।वहीं  दो घर भी क्षतिग्रस्त हो गया जिससे कई परिवार बाल बाल बचे हैं। मामला नगर निगम थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 गढ़पर मोहल्ले का है। घटना की सूचना पाकर मौक़े पर पहुंचे अधिकारी व स्थानीय प्रतिनिधि सुरक्षा के दृष्टिकोण से जर्जर मकान को JCB की मदद से ध्वस्त करने का निर्देश दिया है साथ ही  इसके  अलावा अन्य जगह के मकानों को चिन्हित करने का भी आदेश दिया है।

Share this Article