चोरी के समान के साथ दो चोर गिरफ्तर पुलिस ने किया खुलासा

arun raj
arun raj
2 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- गोपालगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है एक सप्ताह पूर्व ऑटो मोबाइल दुकान का शटर काट कर करीब सात लाख के समान की हुई चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है इस मामले में पुलिस ने चोरी के समान के साथ दो चोरों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनो चोर चंदन कुमार और दीनानाथ कुमार पश्चिमी चंपारण जिला के बैरिया थाना क्षेत्र के तुमकड़िया गांव निवासी है ।

इस पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार पत्रकारों से बात करते हुए मामले का खुलासा किया है उन्होंने बताया की पिछले 10 सितंबर को बंजारी स्थित शारदा काम्प्लेक्स मार्केट में जय बजरंग ऑटो मोबाईल दुकान से शटर का ताला काटकर बैट्री, इन्वर्टर, स्टेबलाइजर इत्यादि समान की चोरी हुई थी।इस घटना के बाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था । एसआईटी टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से सफल उद्भेदन कर चोरी के बैट्री, इन्वर्टर, स्टेबलाइजर इत्यादि समान के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया गया है ।साथ ही चोरी के घटना में प्रयुक्त पिकअप , दो मोबाईल और ताला काटने वाली दो मशीन को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनो चोर पश्चिम चम्पारण के रहने वाले है।
गिरफ्तार दोनो चोरो से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Share this Article