झपट्टामार गिरोह के दो सदस्यों ने एक व्यवसाय के घर के पास से ले उड़े रुपए से भरा थैला

arun raj
arun raj
3 Min Read

मोतिहारी:– बिहार के मोतिहारी में झपटामार गिरोह इतना सक्रिय हो गया है की अब गली मुहल्ले भी सुरक्षित नहीं है, ऐसा एक मामला समाने आया है जिसमें एक व्यवस्या बैंक से पांच लाख रुपए निकालकर अपने घर के दरवाजा पर पहुंचकर बाइक की डिक्की से रुपया भरा थैला निकालकर घर में जा रहा था उसी समय बाइक सवार दो युवक व्यवसाय के हाथ से रुपए भरा थैला झपटा मार कर चलते बनें।
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम का लाइव वीडियो तीसरी आंख ने कैद कर लिया था आप भी इस घटना को देख कर चौंक जाएंगे।
यह पूरी घटना मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र के गांधी लेन मोहल्ले की है जहां दिनदहाड़े झपट्टा मार गिरोह के दो सदस्यों ने रुपए से भरा थैला लेकर फरार हो गए।
बताते चले की इसी मोहल्ले के निवासी पप्पू कुमार मखरिया (व्यवसाई) बाजार स्थित एसबीआई बैंक के शाखा से व्यवसाय के लिए पांच लाख रुपए निकाल कर घर पहुचे और बाइक के डिक्की से रूपए का थैला निकाल कर ज्यो ही घर में प्रवेश करना चाह रहे थे तभी पीछे से बाइक सवार दो व्यक्ति आया आगे बढ़ कर फिर लौटा और चलती बाइक पर बैठे बैठे ही हाथ से रुपए का थैला झपटा और चलता बना । इस बीच दौड़ कर उसका पीछा भी किए तब तक वह बाजार में घुस कर भाग निकला ।

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही मिलने मौके वारदात पर चकिया थानाध्यक्ष पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गए है और आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अपराधियो की पहचान में जुट गए है । हालांकि इस मामले में अभी कोई सफलता पुलिस को हाथ नहीं लगी है ।
लेकिन यह अनुमान जरूर लगाया जा रहा है कि यह लोग बैंक से ही व्यवसाई का पीछा करते आए हैं और मोहल्ले में घुस कर घटना को अंजाम देकर चलते बने । बहरहाल इस घटना के बाद अब लोग अपने मोहल्ले में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं ।अब देखना होगा कि कब तक इस मामले की गुत्थी पुलिस सुलझा पाती है।

Share this Article