विदेश भेजने के नाम फर्जी बीजा देकर रुपए के ठगी करने वाले दो शातिर हुए गिरफ्तार

arun raj
arun raj
2 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- आप भी सोच रहे हैं विदेश जाने को और आपको बीजा बनवाना है तो थोड़ा सावधानी पूर्वक अपना बीजा बनवाए ,वह भी सरकारी दफ्तर से ।
नहीं की दलालों के चक्कर में फंस कर आप वीजा वनवाए नहीं तो हो जायेंगे वर्वाद, और आपको विदेश जाना पड़ जाएगा महंगा ।
इसी कड़ी में  गोपालगंज पुलिस ने विदेश भेजने के  नाम पर फर्जी वीजा देकर रुपया ठगी करने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्य को  गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से 12 पासपोर्ट एवं दो मोबाइल भी जप्त किया है।

पुलिस द्वारा  यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र में किया गया है, गिरफ्तार युवक का नाम इस्तेहार आलम और टॉफी आलम है दोनो कुचायकोट थाना के महुआ गांव के निवासी है।

इस मामले में एसडीपीयो प्रांजल कुमार ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा देकर रुपया ठगी करने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किया गया है।  गिरफ्तार युवकों के पास से विभिन्न जगहों के 12 पासपोर्ट एवं दो मोबाइल भी जप्त किया है। दोनो से पूछताछ के दौरान कोई संतुष्ट जबाब नही दिया गया है, गिरफ्तार दोनो युवकों को जेल भेज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है।

Share this Article