पटना सिटी:- तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर nh-30 पर देखने को मिला है ताजा मामला पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के रानीपुर पैजाबा के पास का है जहां अनियंत्रित ट्रक ने एक खड़ी ट्रक में जबरदस्त टक्कर मारा जिससे ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । वहीं इस घटना में ड्राइवर बुरी तरह से ट्रक के अंदर फसा गया। घटना की सूचना मिलते है पटना पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गया है ।
वहीं काफी मशक्कत के बाद ट्रक ड्राइवर को गैस कटर से काटकर निकाला गया ,जिसे इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है ।यह पूरी घटना अहले सुबह की है।
ड्राइवर की पहचान वेतिया निवासी मोती लाल साह के रूप में हुई है,जो शेखपुरा से गिट्टी लेकर पटना पहुँचा था,जँहा यह घटना घटी।
इस घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया जिसे पटना पुलिस और यातायात पुलिस ने करवाई करते हुए जाम को कड़ी मशक्कत के बाद हटाया गया।