केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

arun raj
arun raj
1 Min Read

पश्चिम चम्पारण:- केंद्रीय मंत्री सतीशचन्द्र दुबे के नेतृत्व में  नरकटियागंज शहर मे निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा। जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में रोष व्याप्त है. इस हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ किए गए मुंहतोड़ जवाब को लेकर आज नरकटियागंज शहर में केंद्रीय मंत्री सतीश चन्द्र दुबे जी के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।

यह रैली ऑपरेशन विजय सिंदूर के नाम से हरदिया चौक से शहर के विभिन्न मार्गों से होकर शहीद स्मारक पर पहुंचा। इस अवसर पर शहीदों के तस्वीरों पर माल्यार्पण भी किया गया ।

रैली में शामिल सैकड़ों युवा और महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई. इस दौरान मंत्री ने पाकिस्तान को आतंक की फैक्ट्री बताते हुए जोरदार हमला करते हुए सेनाओं का हौसला बढ़ाया।

Share this Article