राहगीरों से मोबाइल छीनने और लूटने वाले अंतरजिला गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

arun raj
arun raj
2 Min Read

पटना सिटी से अरुण कुमार:- पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है राहगीरों से मोबाइल छीनकर फरार होने वाले और लूटकांड की घटना को अंजाम देने वाले अंतरजिला गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है,गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट की घटना में अंजाम देने वाले स्कूटी, मोटरसाइकिल ,35 एंड्राइड मोबाइल ,9 की पैड मोबाइल समेत एक लैपटॉप बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में एक व्यक्ति है जबकि दो नाबालिक है ,फिलहाल सभी आरोपियों को कड़ी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस पूरे मामले का खुलासा पटना सिटी एसडीपीओ सारथ आर एस ने प्रेस वार्ता किया है, वहीं उन्होंने बताया कि इस गिरोह के मुख्य सरगना गोविंद महतो है जो चोरी के मोबाइल को 2500 से 3500 में खरीदता था और उसे पांच से छः हजार में बिहार के बाहर बेच देता था।पकड़े गए आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है और इसके अपराधिक घटनाएं को भी खंगाला जा रहा है।

बताते चले की अगम कुआं थाना में 27/8/ 2023 को मोबाइल छिनतई मामले में अमृति कुमारी द्वारा एक मामला दर्ज करवाया गया था जिसे पुलिस ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस पदाधिकारी ने अगमकुआ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया,टीम द्वारा तहकीकात करते हुए 12 घंटा के अंदर घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं मोबाइल छिनतई करने में इस्तेमाल किया गया वाहन और मोबाइल खरीदने वाला मास्टर माइंड व्यक्ति को भी आलमगंज थाना और खाजेकला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
इस घटना का सफल उद्भेदन करने में अगम कुआं थाना प्रभारी सुधीर कुमार,आलमगंज थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार खाजेकला थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ,अगम कुआं थाना के एसआई सत्येंद्र कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Share this Article