पटना में प्रॉपर्टी डीलर के घर चोरों ने कर दी घर की  सफाई, भारी मात्रा में सोने ,चांदी और नगद रुपए की चोरी कर हो गए फरार

arun raj
arun raj
3 Min Read

पटना:-हत्या, लुट,डकैती,चोरी जैसी संगीन अपराध इन दिनों राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में लगातार हो रही है हालांकि पुलिस प्रशासन इन सभी घटना को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजती है इसके बाबजूद बदमाश है जो सुधारने का नाम ही नही लेते है और किसी भी समय किसी भी घटना को अंजाम दे डालते है इसी कड़ी में फिर से एक बार बदमाशों ने प्रोपर्टी डीलर के घर के निशाना बनाया और पूरे घर की सफाई कर दिया।
यह पूरा मामला पटना के पंचरुखिया थाना की है जहां चोरों के गिरोह ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है  इस चोरी की घटना में चोरों ने घर में रखे गए सोने, चांदी के जेवरात सहित नगद रुपए चोरी कर फरार हो गए ।।

इस पूरी घटना की सूचना परिवार के लोगों को शुक्रवार की देर शाम चली जब वह अपने घर पहुंचे तो घर के हालात देखकर घर वाले देखते ही रह गए , घर में रखे सारे कीमती जेवरात समेत नगद रुपए की चोरी हो गई है ।
वही इस पूरे मामले में परिवार के लोगों ने शनिवार को लिखित शिकायत थाना में दर्ज करा दिया है।

इस घटना को लेकर पटना सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सत्यकाम ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर के द्वारा 30 से 32 लाख रुपए सोने चांदी के जेवरात और ₹50000 नगद चोरी की बात बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना शनिवार 3 अगस्त को थाने में लिखित रूप से दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर एफएसएल टीम और खोजी कुत्ते के माध्यम से चोरों के गिरोह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर धीरेंद्र कुमार पंचरुखिया  थाना के सोहगी चक में अपना मकान बनाकर रहते हैं। बच्चों के पढ़ाई लिखाई को लेकर वह अपने परिवार के साथ पटना में रहा करते हैं। सोहगी चक में वे बराबर आना जाना किया करते हैं। 1 अगस्त गुरुवार को वह अपना घर बंद के करके पटना अपने घर चले आए थे। 2 अगस्त की रात जब वे घर पहुंचे तो देखा की घर के कई कमरों का ताला टूटा पड़ा है। जब उन्होंने देखा कि अलमारी और गोदरेज तोड़कर उसमें रखे गए सोने चांदी के जेवरात और नगद रुपए गायब है, तो इसकी शिकायत पंचरुखिया थाने में की है।

Share this Article