पटना(दानापुर) :-इन दिनों पटना पुलिस के कारनामे चारों तरफ देखने को मिल रहा है अपराधियों में भय का माहौल है तो आम जनता पुलिस प्रशासन के कामों से खुश दिखाई पड़ रहे हैं ।
वहीं पुलिस और प्रशासन के बीच अब मुठभेड़ भी होने शुरू हो गए हैं जवाबी कार्रवाई में पुलिस भी गोलियां बरसाने में पीछे नहीं हटती हैं।
ताजा मामला दानापुर थाना क्षेत्र का जहां पर 13.06.25 को एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था घटना का सूचना मिलते ही पटना पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई थी और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।
पुलिस के द्वारा छापेमारी की दबिश को देखते हुए अपराधी ने थाने में आत्म समर्पण कर दिया था।
वहीं पुलिस ने अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी हेतु प्रयास किया जा रहा था, जिस क्रम में अभियुक्त को संभावित स्थलों पर लाया गया था।

इसी क्रम में अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त हथियार से ही पुलिस टीम पर 02 से 03 राउंड फायर कर भागने का प्रयास किया गया। जहां पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षार्थ हेतु फायरिंग किया गया जिससे अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। जिसका इलाज करवाया जा रहा है।
इस पूरे मामले का खुलासा पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने किया है वही इस संबंध में उन्होंने बताया कि
इस कांड को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। FSL टीम द्वारा घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। और आगे की कारवाई की जा रही है।