मोतिहारी:-चंद्रयान- 3 के चंद्रमा पर सकुशल लैंडिग होते ही पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई,हर तरफ लोग इस सफल लैंडिग पर जश्न मना रहे हैं एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं वहीं लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खुशी के पोस्ट डालने लगे, साथ ही इसरो के वैज्ञानिकों को भी बधाई दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में बिहार के मोतिहारी में भी बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा चंद्रयान- 3 के चंद्रमा पर सकुशल लैंडिग होने पर खुशी का इजहार करते हुए तिरंगा यात्रा निकाला गया और आतिशबाजी भी किया गया।
यह तिरंगा यात्रा पार्टी कार्यालय से निकाला गया जो शहर के चरखा पार्क पहुंचा जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी किया और भारत माता की जय का जयकारा लगाया ।
इस तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष प्रकाश स्थाना , युवा जिलाध्यक्ष बबलू पासवान और पूर्व विधायक सचिन्द्र सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए।
वहीं म जिलाध्यक्ष प्रकाश स्थाना और पूर्व विधायक सचिन्द्र सिंह ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी साथ साथ प्रधान मंत्री को भी इसके लिए बधाइयां दिया ।
चंद्रयान -3 के सफल लैंडिग पर पूरे देश में खुशी का माहौल
