गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- गोपालगंज पुलिस ने एक बार फिर से हत्या मामले का खुलासा चंद ही दिनों में कर दिया है और इस मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं हत्या में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया गया है।
इस पूरे मामले का खुलासा सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता कर किया है वहीं उन्होंने बताया की बीते 26 अप्रैल की रात गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी नंदलाल चौधरी की पुत्री पिंकी कुमारी को घर से बुलाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था
और शनिवार को रतनपुरा गांव के बगीचे में उसका शव मिला था। युवती की हत्या गला रेतकर किया गया था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू किया । वहीं एफएसएल टीम को बुलाकर घटना स्थल की जांच कराया गया साथ ही वैज्ञानिक तरीके समेत अन्य पहलुओं पर जांच शुरू किया गया।
पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को धर दबोचा।आरोपी युवती का मंगेतर था।
बताते चले की पुलिस की जांच में मृतक पिंकी और उसके मंगेतर से बातचीत का कॉल डिटेल मिला। घटना के दिन उसने पिंकी को फोन कर घर से बुलाया और बगीचे में रेप करने के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद चाकू को बगीचे में छिपाकर फरार हो गया था। इधर, मृतका के पिता के बयान पर गोपालपुर थाना के पुलिस केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस की छापेमारी में आरोपी गुड्डू यादव को विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक पिंकी कुमारी की शादी दयानंद यादव के पुत्र गुड्डू कुमार से तय हुई थी। दोनों की सगाई होने के बाद शादी के लिए तिथि निर्धारित करने का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान पिंकी और गुड्डू आपस में बातचीत करने लगे थे। पिंकी कुमारी का फोन कॉल वेटिंग जाने की वजह से गुड्डू को शक हो गया और उसे लगा कि उसकी होने वाली पत्नी पिंकी किसी और के साथ बात करती है। गुड्डू यादव जिस लड़की के साथ-साथ फेरे लेने वाला था, उसी की कत्ल की साजिश रचने लगा और 26 अप्रैल को फोन कर धोखे से रतनपुरा गांव के पास बगीचे में बुलाया और फिर रेप करने के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सदर एसडीपीओ ने कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है और गोपालपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार की पूरी टीम को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है।
जिस लड़की से होनी थी युवक की शादी , उस लड़की के साथ युवक ने रेप कर हत्या की घटना को दिया अंजाम