मौसम ने ली करवट , गर्मी से लोगों को मिला निजात

kushmediaadmin
kushmediaadmin
2 Min Read


रोहतास से अमित कुमार :- अचानक मौसम के मिजाज बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हीटवेव के मौसम विभाग के रेड जोन में शामिल रोहतास जिला में अचानक आज शाम मौसम का मिजाज बदल गया। जहां रोहतास जिला में कई जगहों पर झमाझम बारिश के साथ तेज हवा से लोगों ने राहत की सांस ली है।
हीटवेव से रोहतास जिला में कई लोगों की मौत के बीच आम जीवन अस्त-व्यस्त भी है।
वहीं प्रशासन ने हीटवेव को लेकर 25 जून तक सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है ।
तेज धूप भीषण गर्मी लू के बीच आम जनजीवन पिछले 3 दिनों से काफी परेशान है।सुबह 9 बजे के बाद सड़के भी सुनी हो जा रही है।
लेकिन आज शाम अचानक मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश और तेज हवा के बीच मौसम में नमी का अहसास से लोगों में खुशी का माहौल है।तथा लोगों ने राहत की सांस ली है।।
हालाकी बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से निजात तो मिला है लेकिन एक अलग परेशानियां लोगों को झेलनी पड़ रही है।
बारिश के कारण सासाराम नगर निगम क्षेत्र के राज कॉलोनी सहित कई मोहल्लों में जलजमाव हो गया जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
आमजनों की माने तो नगर निगम का जो दावा था नालों का सफाई का वह धरातल पर दिख नहीं रहा है।

TAGGED:
Share this Article