गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- अपराधियों द्वारा एक बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराधियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया और कर लिया गिरफ्तार।
पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा ,18 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल भी बरामद किया है। गिरफ्तार तीनों अपराधी रितिक कुमार,रोहित कुमार और आदित्य कुमार सिवान जिले के रहने वाले है।
इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि कुछ दिन पहले गोपालगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ कुख्यात अपराधी हथुआ अनुमंडल में बैंक लूटने की योजना बना रहे है। इन सभी अपराधियो को गिरफ्तार करने के लिए हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था ।
टीम कई दिनों से काम कर रही थी और गठित टीम ने सफलता मिल गई और अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियो को दो देशी कट्टा और18 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अपराधियों में रितिक कुमार के ऊपर बड़हरिया थाना में रंगदारी,लूट सहित कई मामले दर्ज है। रोहित और आदित्य दोनो अपराधी कुख्यात गोलू सिंह गैंग के सक्रिय सदस्य है।और दोनो के ऊपर सिवान के जमो थाना में आपराधिक इतिहास है।इन अपराधियों के गिरफ़्तारी से अपराध में कमी आएगी।