पटना सिटी से अरुण कुमार, :- 25- 26 मार्च के सुबह 3:00 बजे अज्ञात अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति से हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था इस घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन किया था, टीम ने सभी तरह के साक्ष्य को जुटाते हुए लुट करने वाले गिरोह के तीन लोगों को धर दबोचा है । पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने लूटे गए laptop, क्लाइम मीटर,एक अन्य लैपटॉप के साथ साथ तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
इस पूरे मामले का खुलासा पटना सिटी एसपी अतुलेश झा ने प्रेस वार्ता कर किया है। वहीं उन्होंने बताया कि कांड में संलिप्त विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है साथ ही एक निरुद्ध बालक तथा एक अप्राथमिकी अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए निरंतर छापेमारी की जा रही है।
बताते चले कि यह पूरा मामला पटना के अगम कुआं थाना क्षेत्र का है जहां 25- 26 मार्च के सुबह 3:00 बजे गौरीचक थाना के बेलदारी टोला के रहने वाले संजीत कुमार के साथ तीन चार अपराधकर्मियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर लैपटॉप समेत अन्य सामान लूट लिए गए थे। जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।इस घटना के बाद पुलिस ने मामले को दर्ज करते हुए लुट की घटना को अंजाम।देने वाले शातिरों को धर दबोचा है।