मुंगेर:_पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कांड संख्या 25/23 के नामजद आरोपी रंजन कुमार यादव को एक रेगुलर राइफल ,2 देसी कट्टा और 15 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीका रामपुर बिहारी मरर टोला का है।
यह बात है यह बातें मुंगेर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं उन्होंने बताया कि टीका रामपुर मरर टोला में रविवार को गोलीबारी की घटना को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया था इसी मामले जांच करने के लिए मुफस्सिल थाना अध्यक्ष दलजीत झा जहां दल बल के साथ गए थे इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र कांड संख्या 25 /23 नामजद आरोपी एतवारी यादव और उसके बेटे रंजन कुमार यादव घर पर है आर्म्स एक्ट और मारपीट मामले में फरार चल रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की जहां रंजन कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया, वहीं एतवारी यादव घर पर नहीं था। पकड़े गए आरोपी रंजन कुमार यादव के घर की तलाशी ली गई जहां पुलिस ने पलंग के बॉक्स में छुपाए गए एक 315 राइफल दो देसी कट्टा और 15 जिंदा कारतूस बरामद किया है।
वहीं पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार रंजन कुमार यादव एवं उनके पिता एतबार यादव के खिलाफ फसल थाना में एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया जबकि ब्राह्मण रोड रायपुर की जांच की जा रही है।
नामजद आरोपी को पुलिस ने एक राइफल, दो पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा