प्रेमी प्रेमिका को प्यार करना पड़ा मांग , प्रेमी के भाइयों ने अपनी ही बहन का कर दिया निर्मम हत्या

arun raj
arun raj
3 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- गोपालगंज में एक युवती को प्यार करना पड़ा महंगा,जी हां आपको बता दे कि युवती किसी लड़के से मोहब्बत करती थी लेकिन युवती के इस रवैया से भाइयों में रोष था नतीजतन भाइयों ने ही अपनी बहन को मौत के नींद सुला दिया।
युवती की मौत की गुत्थी जब पुलिस ने सुलझा लिया और पूरे मामले का जब पुलिस ने खुलासा किया तो बातें सामने आई जो चौकाने वाला था क्योंकि भाइयों ने ही अपनी बहन को मौत की नींद सुलाया था।
वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने युवती के दो भाईयो गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम विपिन कुमार यादव और आदर्श कुमार है। इस मामले में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि 13 मई को विजयी पुर थाना के बिलरूआ गाव के मक्के के खेत से एक मृत युवती का शव और घायल अवस्था मे एक युवक बरामद हुआ था।पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भेज कर मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई थी जिसके बाद पुलिस को सफलता मिल गई।
बताते चले कि घटना बीते 13 मई को विजयीपुर थाना के बिलरूआ गाव में मक्के के खेत से युवती का शव और घायल अवस्था में एक युवक बरामद हुआ था। पुलिस ने मृतिका की पहचान उसी गाँव के अर्चना कुमारी के रूप में किया था जबकि घायल प्रेमी का पहचान पुलिस ने नितेश के रूप में किया है।

अर्चना के दोनो भाईयो ने अपनी झूठी शान के लिए अपनी बहन का गला काटकर निर्मम हत्या कर दिया था और प्रेमी को चाकुओं से गोदकर मृत समझकर मक्के के खेत मे फेंक कर चलते बने थे।
ग्रामीणों के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए गोरखपुर भर्ती कराया। जबकि प्रेमिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। इस मामले में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि एसपी सवर्ण प्रभात के निर्देश पर हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा जांच के दौरान पता चला कि युवती की हत्या और युवक को चाकुओं से गोदकर घायल करने में युवती के दोनों भाईयो की संलिप्तता है। और हत्या मे प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है।युवती के दोनो भाईयो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Share this Article