खाने की विवाद को लेकर युवती ने नदी में लगाई छलांग

arun raj
arun raj
1 Min Read

शिवहर :- पुलिस की तत्परता से नदी में आत्महत्या करने के लिए कूदी युवती का जान बचा लिया गया। बताया जा रहा है की घर में खाने के विवाद को लेकर छोटे भाई से झगड़ा हुआ जिसके बाद वह घर से निकल गई और शिवहर के पिपराही पुल से युवती ने बागमती नदी में छलांग लगा दिया।


इसी दौरान पिपराही थानेदार सूरज कुमार गुप्ता किसी कांड के सिलसिले में पुल के ऊपर से गुजर रहे थे, तभी नदी में डूबती हुई युवती को देखा ।


डूबती हुई युवती को देखा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाविको के सहयोग से डूबते हुए युवती को नदी से सकुशल
निकाला गया ,और उसे प्राथमिक उपचार करा कर
थाना लाया गया जहां उसको थानाध्यक्ष ने समझाया बुझाया और उसे परिजनों को बुलाकर घर भेज दिया है ।

पुलिस ने युवती की पहचान शिवहर नगर थाना के वार्ड नंबर 14 की रहने वाली अजमेरी खातून रूप में किया है।

इस पूरे मामले पर पुलिस ने बताया थानाध्यक्ष ने बताया कि नदी में युवती को छलांग लगाते हुए देखा जिसके बाद तुरंत नाविकों की सहायता से युवती को बचा लिया गया और उसे परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया।

Share this Article