जमुई :- इन दिनों धान की बुआई खेतों में की जा रही है महिलाए धान की बुआई खेतों में कर रही है वहीं जिलाधिकारी ने महिलाओं के साथ खेत में जाकर धान बुआई करने लगे जिसका वीडियो भी समाने आया है। यह पूरा मामला सिकंदरा और अलीगंज इलाके की है जहां धान के बुआई का निरक्षण करने पहुंचे थे जिलाधिकारी।
खेतों में धान की बुआई महिलाओं द्वारा किया जा रहा था वही जिलाधिकारी ने धान के खेतों में जूता उतारकर महिलाओं के साथ धान की बुआई करना शुरू कर दिया ।
बताते चले कि बुधवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार कई पदाधिकारियों के साथ अलीगंज इलाके में धान की रोपनी का निरीक्षण करने पहुंचते हैं। जहां 10 से 15 महिलाओ को धान रोपता देख डीएम खुद को नहीं रोक पाते हैं और जूता – मोजा उतार और कपड़ों को मोड़ते हुए महिलाओ के बीच वे भी खेत में उतर जाते हैं। धान का पौधा लेकर रोपनी शुरू कर देते हैं।
यह देख उनके साथ आए पदाधिकारीगण भी धान की रोपनी में लग जाते हैं। खेतों में काम कर रहे मजदूर यह देख ठिठक जाते हैं। वहीं कई महिलाओं और मजदूर उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे थे। जब उन्हें किसी ने बताया की वह जमुई डीएम है।
तब महिलाओ और किसानों ने धान बुआई में हो रहे समस्या के बारे में बताया । धान रोपनी कर रहे किसानों और महिलाओं ने बताया कि 4 साल के बाद इस इलाके में धान की रोपनी की जा रही है।
लगातार चार साल से इस एरिया में सूखाग्रस्त था,पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण धान की खेती नही हो पा रही थी। डीएम साहब आप पानी का व्यवस्था कर दें तो इस बार धान हो जाएगी।
डीएम राकेश कुमार ने बताया कि धान बुआई का निरीक्षण करने अलीगंज और सिकंदरा इलाके में पहुंचे थे।खेतों में जाकर देख रहे थे कि कैसे लोग धन रोप रहे हैं। पानी पर्याप्त है या नहीं, 4 सालों से अलीगंज और सिकंदरा के इलाके में सुखा पड़ा हुआ है। नहर से पानी आने की व्यवस्था नहीं थी। इसके लिए एक प्लान बनाया। गढ़ी डैम, कुंदर बैराज सहित तीन डैम से सिंचाई के लिए इलाके में पानी पहुंचाया जाए।प्लान के तहत पानी पहुंचा भी,कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया,किसानों की समस्या देखिए जहां पानी नहीं है वहां बोरिंग करवाएंगे।