थावें महोत्सव के तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी

kushmediaadmin
kushmediaadmin
2 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- गोपालगंज में होने वाले ऐतिहासिक थावे महोत्सव की तैयारी जहा शुरू हो गयी है। वहीं इस तैयारी का जायजा लेने अधिकारियों के साथ गोपालगंज डीएम डॉ. नवलकिशोर चौधरी थावे स्थित होमगार्ड मैदान पहुंचे। यह ऐतिहासिक थावे महोत्सव 15 और 16 अप्रैल को थावे के होमगार्ड मैदान में आयोजित होगा इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन के द्वारा भव्य और आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।
होमगार्ड मैदान मे हर साल की तरह चैत्र नवरात्र के मौके पर यहाँ थावे महोत्सव का भव्य और रंगारंग आयोजन पर्यटन विभाग , बिहार सरकार और गोपालगंज जिला प्रशासन के द्वारा किया जाता है।
डीएम के मुताबिक इस महोत्सव में राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय कलाकार भाग लेंगे।पर्यटन के दृष्टिकोण से इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिससे बिहार और गोपालगंज में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो।
इस थावे महोत्सव का उद्घाटन सूबे के उप मुख्यमंत्री तेजवी यादव करेंगे।
इस मामले में डीएम डॉ0 नवलकिशोर चौधरी ने कहा कि इस बार थावे महोत्सव में बॉलीवुड गायक हिमेश रेशमिया ,भोजपुरी गायक प्रियंका सिंह ,कई बाल कलाकार ,कत्थक नृत्य ,भजन गायक और इसमें स्थानीय कलाकार को भी मौका दिया गया है ।उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किया गया है। जगह-जगह गेट लगाए जा रहे हैं ।और सुरक्षा की दृष्टि से दंडाधिकारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे।

Share this Article