पांच वर्षीय मासूम का शव पोखर में मिला परिजनों ने हत्या कर शव को फेंके जाने की जताई आशंका

kushmediaadmin
kushmediaadmin
3 Min Read

मोतिहारी से अमित कुमार :- एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहाँ पताही थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर पंचायत के रामपुर मनोरथ गांव में दोपहर से लापता पांच वर्षीय मासूम का शव काफी खोजबीन के बाद घर के पास ही तालाब में मिला। स्वजन ने हत्या कर शव को यहां फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों ने अंशु कुमार को पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है मृत बालक रामपुर मनोरथ गांव के पुनीत पटेल के 5 वर्षीय पुत्र अंशु है । अंशु के पिता मोहित पटेल ने पुलिस को आवेदन देकर अपने पुत्र अंशु के हत्या कर शव को साक्ष्य छुपाने के नियत से पोखर में फेक देने का आरोप लगाते हुए गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। दर्ज आवेदन में पुनीत ने कहा है कि गांव के ही राम जन्म पटेल, राम दिनेश पटेल, बजरंगी कुमार, धनपति देवी, सोनम देवी ने उसके पुत्र कि हत्या करके पोखर में फेकवा दिया है । इस हत्या में गांव के 3 लोग भी साजिश कर्ता के रूप में है उसके पिता ने कहा है कि इसके पूर्व ही इन लोगों द्वारा 2 अप्रैल 2023 को हम लोगों के साथ मारपीट किया था जिसमें हम लोगों को गंभीर चोटे आई थी जिसमे इलाज भी हुआ था पर घटना के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया और अब मेरे पुत्र का उन लोगों द्वारा हत्या कर दिया गया ।सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे घटना का जांच किया एवं थानाध्यक्ष को अनुसंधान के संबंध में दिशा निर्देश दिया। डीएसपी ने बताया कि पोखर से 5 वर्षीय अंशु का शव मिला है उनके परिजनों द्वारा हत्या कर शव को फेंकने का आवेदन थाना में मिला है पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।इधर इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार वालो में चीख पुकार के साथ मातम फ़ैल गया है ।

TAGGED:
Share this Article