दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक को गोली मारकर मौत के नींद सुलाया,पुलिस जांच में जुटी

kushmediaadmin
kushmediaadmin
2 Min Read

बिहार:- नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया। गोली युवक के पीठ को चीरते हुए सीने से निकल गई।
यह पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले की है इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मृत युवक की पहचान पोस्टमार्टम रोड निवासी राकेश कुमार का पुत्र अमन कुमार के रूप में किया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मृत युवक के पिता राकेश कुमार ने बताया कि सुबह मेरा बड़ा बेटा घर से निकला था और अभी जानकारी मिली कि मेरे बेटे को गोली मार दिया गया। सूचना पर जब अस्पताल पहुंचे तो देखें कि मेरा बेटा का मौत हो चुका है। उन्होंने बताया कि किसने और क्यों गोली मारा है या मुझे जानकारी नहीं है।
बताते चलें कि नवादा में अपराधी बेखौफ हो गए हैं और दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और अपराधियों को पकड़ने की कोशिश में जुट गई है।

TAGGED:
Share this Article