अपराधी हुए बेलगाम चला दिया एक युवक पर गोली

arun raj
arun raj
2 Min Read

मुजफ्फरपुर:- एक बार फिर अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर पूरे इलाके में दहशत फैला दिया है पूरा मामला आज देर शाम की है जहां अपराधियों ने एक युवक पर उस समय गोलियां चलाई जब युवक अपने फार्म हाउस जा रहा था तभी बाइक सवार अपराधियों ने गोली चला दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह पूरा मामला कांटी थाना क्षेत्र के दरभंगा एनएच 57 फोर लेन के पास की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है
बताते चले की जिस युवक को गोली लगी है उसका नाम प्रत्युष कुमार है वहीं घायल युवक के पिता ने बताया की उनका बेटा फॉर्म हाउस जा रहा था इसी दौरान कुछ बदमाशो ने गोलीबारी कर दिया। वहीं उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटना को अंजाम दे कर भाग रहे एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।
वहीं इस मामले की सूचना मिलने पर कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां लोगों द्वारा पकड़े गए बदमास को पुलिस में हिरासत में लेकर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि एक युवक को बदमाशों द्वारा गोली मारी गई है गोली युवक के हथेली में लगी है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है, युवक की स्थिति सामान्य है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने बताया कि इस गोलीबारी की घटना का प्रथम दृष्टया आपसी विवाद की बात सामने आई है। सभी बिन्दुओं पर जांच कर आगे की कारवाई की जा रही है।

Share this Article