मधुबनी :- एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है,सनकी पिता व पति ने अपने ही पत्नी, दो मासूम बच्ची और सास को पत्थर से कुचकर निर्माम हत्या कर फरार हो गया।
यह पूरी घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुखैत गांव की है ।
जहां हत्यारा पवन महतो बाहर में रहकर मजदूरी करता था कुछ दिन पहले ही अपने ससुराल आया था और इस तरह की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई
इस घटना के संबंध में बताया जाता है की पवन अपने सास से हमेशा रुपए की मांग करता था सास मजदूरी कर अपनी पुत्री और उसके बच्चे की परवरिस किया करती थी ।
इसी बीच शुक्रवार को पवन ने फिर से अपने सास से रुपए की मांग किया , लेकिन पवन की सास प्रमीला देवी पैसे देने में असमर्थता जताई तो सनकी पवन महतो ने देर रात अपनी पत्नी हिरण देवी , बेटी प्रिया 4 बर्ष , बेटी प्रीति 6 बर्ष और 60 वर्षीय प्रमिला देवी को पत्थर से कूच कूच कर निर्मम तरीके से हत्या कर घटना को अंजाम दे डाला।वहीं घटना को अंजाम देता देख पवन महतो के साला के दो बच्चे जान बचाकर भाग निकले और छुप गए ।दोनो बच्चे सुबह होने पर परोस के लोगों को घटना की जानकारी दी ।
इस घटना की सूचना मिलते ही sdpo झंझारपुर पवन कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है । वहीं एसडीपीओ ने बताया कि एफएसएल के टीम को बुलाया गया है, जांच की जा रही है। इस मामले में संलपित अभियुक्तों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जल्द ही टीम द्वारा संलपित अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया जाएगा।