गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- बिहार में शराब बंदी के बाद भी शराब तस्कर दूसरे प्रदेशों से शराब को लाकर बिहार में बेचने के लिए आमद है। हालांकि बिहार सरकार के शराब बंदी कानून को धरातल पर लाने के लिए उत्पाद विभाग और पुलिस दिन-रात एक कर दी है इसी कड़ी में गोपालगंज जिले के उत्पाद विभाग के टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर रोड से एक कर से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला समेत दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार दोनो शराब तस्करों के द्वारा प्राथमिक पूछताछ में यह बताया गया है कि वह हरियाणा से शराब को लेकर बिहार के दरभंगा जा रहे थे शराब कितना है इसकी गिनती की जा रही है। वहीं शराब तस्करों से पूछताछ की जा रही है जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने दिया।
उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा से उत्तर प्रदेश के तरफ से कुछ शराब तस्कर शराब की तस्करी करने के फिराक में है सूचना के आधार पर एक टीम को गठित किया गया जिस टीम के द्वारा यह सफलता हाथ लगी है। चुकी एनएच 27 चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जांच पड़ताल किया जाता है इसलिए वह लोग चेक पोस्ट को बचाकर आसपास के गांव के रास्ते हो कर शराब की तस्करी तस्करों के द्वारा किया जा रहा है तस्कर भी यही हथकंडा अपना कर चेक पोस्ट को बचाकर जलालपुर के रास्ते शराब की तस्करी करने की फिराक में थे।