तेजस्वी यादव की राजनीतिक हालत खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है – उमेश सिंह कुशवाहा

arun raj
arun raj
2 Min Read


पटना :–बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को बयान जारी कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की राजनीतिक हालत अब खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। प्रथम चरण के मतदान में बिहार की जनता ने जिस प्रकार एनडीए के प्रति अपना अपार जनसमर्थन व्यक्त किया है, उससे तेजस्वी पूरी तरह बौखला गए हैं। हार की घबराहट में वे बिहार की जनता को गुमराह करने के लिए लगातार अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। इस चुनाव में उन्होंने झूठ बोलने के सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव राजनीतिक हताशा और निराशा में इतने डूब चुके हैं कि एक ही झूठ को बार-बार दोहराकर उसे सच साबित करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता अब पूरी तरह जागरूक, समझदार और होशियार है। वह उनके झूठे बयानों और भ्रम फैलाने वाली राजनीति को अच्छी तरह पहचान चुकी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की जनता विकास और सुशासन की राजनीति चाहती है, न कि भ्रम और आरोपों की। तेजस्वी यादव को यह समझ लेना चाहिए कि जनता अब झूठे वादों की राजनीति में विश्वास नहीं करती। बिहार की जनता ने बार-बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और उनके कार्यों पर भरोसा जताया है, और इस बार भी विपक्ष का झूठ औंधे मुंह गिरने वाला है।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बीस वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों के आगे विपक्ष का झूठ कहीं टिकने वाला नहीं है। तेजस्वी यादव चाहें कितना भी हाथ-पांव मार लें, लेकिन बिहार की जनता एनडीए के पक्ष में अपना मन बना चुकी है। 14 नवंबर को विपक्ष चारों खाने चित्त होगा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ऐतिहासिक बहुमत के साथ बनेगी।

Share this Article