गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा :- बारिश शुरू होते ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ के पानी का कहर देखने को मिल रहा है वहीं गोपालगंज में गंडक के निचले इलाके में बसे गांवो में बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है। वही बाढ़ की वजह से प्रभावित इलाको के लोगो का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी से
सदर प्रखंड के रामनगर,खाप, मकसूदपुर, मलाही, जगरी टोला सहित करीब एक दर्जन गाँव घिर गए है। रामनगर का हाई स्कूल , मिडिल स्कूल बाढ़ में डूब गया है। साथ ही गांवो में जाने वाली सड़के पूरी तरह से जलमग्न हो गया।
सड़के जलमग्न होने के कारण अब इन लोगों का एक मात्र सहारा नाव ही रह गया है।लेकिन यहाँ सरकारी नाव का कोई व्यवस्था नही होने से कारण लोगों को प्राइवेट नाव या पानी मे पैदल चलकर जिला मुख्यालय आने को मजबूर है।
वहीं आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे सूबे के गन्ना व जिला प्रभारी मंत्री कृष्ण नंदन पासवान जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया ।
सदर प्रखंड के रामनगर ,जागीरी टोला में नाव से घूमकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात किया ।
वहीं गन्ने के फसल को देखा मंत्री ने बताया कि आज डीएम को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए नाव चालू कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही बाढ़ से नुकसान हुए गन्ने की फसल के मुआवजा देने के बात बोले है वहीं बाढ़ पीड़ितों के लिए आपदा प्रबंधन से सहायता राशि भी दिलवाने का काम करेंगे।
गन्ना व जिला प्रभारी मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा,जिलाधिकारी को दिए कई दिशा निर्देश