गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- गोपालगंज जिला के एसबीआई बैंक के मुख्य शाखा में अचानक आग लगने से अपना टपरी का माहौल हो गया देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं लोगों ने इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और स्थानीय थाना को दिया ,तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया,इस आगलगी की घटना पर काबू करने के लिए टीम दमकल की गाडियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
रूप ले लिया
यह पूरी घटना नगर थाना के मौनिया चौक स्थित मुख्य शाखा एसबीआई बैंक में हुआ है ,बताते चले की यह घटना आज तड़के सुबह की है जहां आग की लपटें उठते देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड समेत बैंक के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। दमकल के तीन गाड़ियों और स्थानीय लोगो के मदद से करीब दो घंटे के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। आग लगने का कारण शार्ट शर्किट बताया जाता है।
एसबीआई बैंक के मैनेजर जैनेश कुमार ने बताया की आग लगने की सूचना मिली थी,सूचना पर जब पहुंचे तो यहां आग बुझाई जा रही थी। कुछ कंप्यूटर जले है अभी कितने का नुकसान हुआ है स्पष्ट नही हुआ है।
वही थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया की आग पर काबू पाया गया है, आग किस कारण लगी है इसकी जानकारी नही है फिलहाल जांच किया जा रहा है।
एसबीआई बैंक के मुख्य शाखा में अचानक लगी आग मची खलबली