पटना नगर निगम उपचुनाव में वार्ड 58 से श्वेता हुई विजयी

kushmediaadmin
kushmediaadmin
2 Min Read

पटना सिटी से अरुण कुमार:- पटना नगर निगम के वार्ड 58 के पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में श्वेता कुमारी को विजयी घोषित किया गया है। मतगणना के बाद वार्ड 58 से महापौर सीता साहू की बहू श्वेता कुमारी ने 6,103 वोट प्राप्त किया। वहीं पूर्व वार्ड पार्षद प्रमोद गुप्ता के धर्म की बेटी पूजा कुमारी को महज 4,500 और संगीता कुमारी को 113 वोट प्राप्त हो पाया। इस तरह से 1,603 वोटों से श्वेता कुमारी विजयी घोषित हुईं।विदित हो कि नगर निगम चुनाव के दौरान सीता साहू महापौर और वार्ड 58 से वार्ड पार्षद दोनों पद के लिए चुनाव लड़ी थीं और दोनों पद पर वह विजयी रही थीं। इसके बाद उन्होंने वार्ड के पार्षद पद से इस्तीफा कर दिया था। इसके बाद जब बिहार राज निर्वाचन कार्यालय के द्वारा वार्ड 58 के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई, तो मेयर सीता साहू की बहू और शिशिर कुमार की पत्नी श्वेता कुमारी चुनाव में खड़ी हुई थीं। इस जीत के साथ ही निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा वार्ड 58 के वार्ड पार्षद पद की जीत के लिए श्वेता कुमारी को विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके बाद उनके महाराजगंज के श्री बड़ी पटनदेवी मंदिर लेन स्थित आवास पर जश्न का माहौल है। डंका बज रहा है और लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाइयां दे रहे हैं।

Share this Article