श्री राणी सती दादी मंदिर से निकाला गया शोभा यात्रा,हजारो की संख्या मे महिला पुरूष हुए शामिल

kushmediaadmin
kushmediaadmin
1 Min Read

प•चम्पारण :- बेतिया जिला मुख्यालय में श्री राणी सती दादी मंदिर का निकला शोभा यात्रा,हजारो की संख्या मे महिला पुरूष हुए शामिल,नगर के विभिन्न चौक चौराहे से होकर हजारीमल धर्मशाला पहुचा शोभा यात्रा ।
श्री राणी सती दादी मंदिर के चार दिवसीय महामंगल महोत्सव 2023 त्रित्या दिवस पर मोटानी कैंपस ,जनता सिनेमा चौक से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए हजारीमल धर्मशाला पहुंची जिसमे कोलकाता से आए हुए कलाकारों ने राधा कृष्ण,शिव पार्वती और हनुमान जी के अवतार में अपनी कलाकृति का प्रदर्शन किया ।
साथ ही दादी जी के भक्तों द्वारा रास्ते में भजनों को गाकर भरपूर आनंद लिया जिसमे मेरी दादी मेरे घर आई,म्हारे घर में सेठानी को आज मंगल पाठ है, बड़ी प्यारी लगती हो जब मंगल होता है,हाथ्या में मेहंदी दादी मांडन आया हां,अन्य भजन शामिल रहे। इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करने बेतिया के बाहर के शहरो से भी दादी भक्त आए हुए है। वही दादी परिवार के विशेष सदस्य रवि गोयनका एवं मीडिया प्रभारी राहुल सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया कि रविवार को कोलकाता से आई हुई स्वाति अग्रवाल द्वारा नृत्य नाटिका के साथ 501 महिलाएं महा मंगल पाठ करेंगी।

Share this Article