हिट वेव को ले सदर अस्पताल पहुंचे एसडीएम दिए कई निर्दे

kushmediaadmin
kushmediaadmin
2 Min Read

कैमूर :- बिहार में इन दिनों गर्मी चरम सीमा पर है जहां लोग अपने बचाव के लिए कई तरह से उपाय भी कर रहे हैं। यहां तक की सरकार द्वारा निर्देश भी दिया जा रहा है बढ़ते गर्मी लू को ध्यान में रखते हुए लू लगने से बचे और घर से बाहर बिना आवश्यकता के बाहर ना निकले। वही आज हिट वेव को लेकर भभुआ सदर अस्पताल में एसडीएम पहुंचे जहां उन्होंने अस्पताल के वार्डो में जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ० विनोद कुमार ,प्रभात झा एवं स्वास्थ्य कर्मी द्वारा मरीजों के वार्डों में घूम-घूम कर जानकारी लिया गया है। इस संबंध में एसडीएम साकेत कुमार ने बताया कि हिटवेव को ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल में आए है और मरीजों के लिए क्या व्यवस्था बनाया गया है। इसी के मध्य नजर निरीक्षण किया गया है। सदर अस्पताल के ऊपर वार्ड में 10 बेड बनाए गए हैं। जिसमें कूलर पंखा दोनों लगाए गए हैं और नीचे इमरजेंसी वार्ड में भी मरीजों के राहत के लिए कूलर लगाए गए हैं। इसके साथ ही यहां पर आइस पैक का भी व्यवस्था है। जैसे जैसे मरीज आ रहे हैं वैसे उनका जांच कर उससे संबंधित उपचार किया जा रहा है और उनसे इलाज से संबंधित पूरी तैयारी कर व्यवस्था भी दिया जा रही है। जिसको लेकर आज निरीक्षण किया गया है।

Share this Article