प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद श्यामा मंदिर पहुंचे संजय सरावगी, कहा,मां के आशीर्वाद से मिली है हर सफलता

arun raj
arun raj
2 Min Read

दरभंगा:- भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दरभंगा पहुंचे संजय सरावगी ने अपने पैतृक जिले में स्थित प्रसिद्ध श्यामा मंदिर में दर्शन पूजन कर मां श्यामा माई का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के केंद्रीय नेतृत्व ने जो बड़ी जिम्मेदारी उन पर विश्वास जताते हुए सौंपी है, उस पर खरा उतरने का वे हरसंभव प्रयास करेंगे।

संजय सरावगी ने कहा कि जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा हुई, वैसे ही वे अपने पैतृक जिला दरभंगा पहुंचे और मां श्यामा माई के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने कहा कि यहीं से उन्हें शक्ति मिलती है और मां के आशीर्वाद से ही उन्हें लगातार छठी बार जनता की सेवा करने का अवसर मिला है।

उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद सभी सहयोगी दलों के साथ समन्वय स्थापित कर भाजपा संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन ने संजय सरावगी को बधाई देते हुए कहा कि यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है कि छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी पार्टी बड़े दायित्व और सम्मान देती है।

Share this Article