रोहतगी पटना महिला मंडल ने छठ व्रतियों को किया पूजा सामग्री वितरित

arun raj
arun raj
1 Min Read

पटना सिटी : सूर्य उपासना का महापर्व छठ व्रत नहाय खाय से हुआ शुरू. सभी सामाजिक संगठनों ने छठ पर्व पर पूजन सामग्री वितरण किया. इसी कड़ी में रोहतगी पटना महिला मंडल ने
सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए एक सौ एक नारियल, कद्दू समेत अन्य पूजन सामग्री वितरण किया. वार्ड पार्षद मनोज कुमार उर्फ मुन्ना जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में अपने हाथों से लल्लू बाबू का कुँचा मोड़ पर व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण किया.
वहीं डॉ. सरिता रोहतगी, अध्यक्ष मंजू रोहतगी ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र से किया. समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सरिता रोहतगी ने किया. मंच संचालन शालिनी रोहतगी तथा धन्यवाद ज्ञापन मालिनी रोहतगी ने किया. इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष शिल्पी रोहतगी, शीला रोहतगी, अलका रोहतगी, पटना रोहतगी सभा के सचिव स्वप्निल रोहतगी, शैलेश रोहतगी, सौरभ रोहतगी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Share this Article