राजद कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव को लेकर है मुस्तैद

arun raj
arun raj
1 Min Read

पटना:- राष्ट्रीय जनता दल रोहतास जिला के संगठनात्मक चुनाव हेतू एक आवश्यक बैठक सासाराम के कुशवाहा सभा भवन में हुआ। बैठक में रोहतास जिला के राजद के सभी प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी एव प्रखंड सहायक निर्वाचन पदाधिकारी और नगर निर्वाचन पदाधिकारी एव सहायक निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में जिला के सभी निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी को संगठन का चुनाव कराने हेतू नियुक्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय जनता दल रोहतास जिला के निर्वाचन पदाधिकारी माननीय विधायक सुदय यादव और संचालन
प्रदीप मेहता-प्रदेश महासचिव राजद सह पूर्व पार्षद ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजद जिला अध्यक्ष रामचंद्र चंद्रवंशी ,जिला राजद के प्रधान महासचिव राजीव रंजन यादव, सासाराम प्राखंड के निर्वाची पदाधिकारी सलाम बेग, डा अरुण कुशवाहा, इमरान खान, जुनैद खान, रीता देवी,जरीना खातुन,राम प्रवेश कुशवाहा,विनय गोस्वामी, राज किशोर पाल,सदाम रजा,कामख्या नारायण सिंह,अख्तर जमाल, विरेन्द्र कुशवाह,अरविंद यादव,धनंजय सिंह नटराज, उमाशंकर पासवान, सुभाष चौधरी,विरेन्द्र साह,मनोज उपाध्याय
जमीलअख्तर,सर्वजीत सिंह खालसा
राज किशोर सिंह यादव, श्याम लाल सिंह, सैकड़ों कार्यकर्ताअपस्थित थे।

Share this Article