अगरबत्ती  पाउडर में छिपाकर  ट्रक से ले जा रहे  736 कार्टन विदेशी शराब को पुलिस ने पकड़ा साथ ही ट्रक चालक भी हिरासत में

arun raj
arun raj
4 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- जिस बिहार में शराब बंदी है वहां  अन्य राज्यों से शराब की तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है लगातार शराब तस्कर अन्य राज्यों से शराब लाकर बिहार में खपाते है हालांकि इन शराब तस्करों को पुलिस पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजती है लेकिन बिहार में अवैध शराब का धंधा रूकने का नाम नहीं ले रहा है।

वहीं शराबबंदी वाले बिहार में आए दिन अवैध शराब पकड़े जाने का सिलसिला भी जारी है और इसी कड़ी में  गोपालगंज पुलिस ने फिर से एक बार अवैध शराब की बड़ी खेप को पकड़ा है ,हरियाणा से अगरबत्ती के पाउडर की आड़ में छिपाकर लाई जा रही करीब 50 लाख रुपए की विदेशी शराब जब्त किया गया  है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर श्रीपुर थाने की पुलिस ने की है।

बताते चलें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अगरबत्ती के पाउडर की आड़ में विदेशी शराब की एक बड़ी खेप हरियाणा से बिहार आ रही है। सूचना मिलते ही श्रीपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने जमुनहा बथुआ बाजार मुख्य सड़क पर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दिया  जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा गया जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी लिया तो पुलिस वाले देखकर हैरान हो गए ।

ट्रक में अगरबती पाउडर के साथ साथ 736 कार्टन से 6535 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया गया है वहीं  ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है। ट्रक में अगरबत्ती के पाउडर की आड़ में शराब को छिपाकर रखा गया था।

इस मामले में गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की  गई  है। शराब की बड़ी खेप मिलने के बाद बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। वही गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान कुछ अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गुप्त सूचना के बाद श्रीपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने जमुनहा बथुआ बाजार मुख्य सड़क पर वाहन जांच के दौरान जब ट्रक की जांच की तो पाया की अगरबत्ती के पाउडर की आड़ में भारी मात्रा में विदेशी शराब रखी गई है। ट्रक को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर राजस्थान के बाड़मेर जिले के सेडवा थाना क्षेत्र के सहमद मो0आलिका गांव के गेम राव और पप्पू राम बताए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है।

गोपालगंज में शराब की बड़ी खेप पकड़े जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। यूपी से सटे बोर्डर इलाका होने के कारण आए दिन शराब की खेप पकड़ी जाती है। इसके पूर्व भी प्याज की आड़ में, तरबूज की आड़ में साइकिल पार्ट्स की आड़ में और आर्मी ऑन ड्यूटी लिखे गए ट्रक से शराब की बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी हैं।

Share this Article