मधेपुरा:- मधेपुरा पुलिस ने एक मामला का खुलासा करते हुए बताया कि
बहनोई ने ही अपने साले की हत्या गोली दाग कर साजिश के तहत कर दिया था। हत्या के बाद पुलिस पदाधिकारियों के आदेश पर एक टीम का गठन किया गया और टीम ने पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दिया , साथ ही हत्या करने वाले आरोपियों को पकड़ने में जुट गई थी और आखिरकार पुलिस ने हत्यारे को धर दबोचा ।
।
यह पूरा मामला 30 जुलाई की है जहां मधेपुरा के कुमारखंड थाना क्षेत्र निवासी अर्जुन शर्मा के पुत्र शशि शर्मा को श्रीनगर नगर थाना के लक्ष्मीपुर भगवती में गोली मारकर हत्या कर दिया था।
इस पूरे का मामला का खुलासा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने प्रेसवार्ता कर किया है उन्होंने बताया कि मृतक के बहनोई ने ही शशि शर्मा की हत्या साजिश के तहत कर दिया था।
हालांकि पुलिस अनुसंधान के बाद मृतक शशि शर्मा के बहनोई पवन शर्मा को पुलिस ने दो कट्टा एवं एक खोखा के साथ धर दबोचा है।
बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान मृतक की बहन ने पुलिस के सामने सारी सच्चाई खोल थी मृतक शशि शर्मा की बहन को उसके बहनोई पवन शर्मा द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। जिसका विरोध शशि किया करता था। इसी आवेश में पवन शर्मा ने साजिश रच कर गोली दाग कर शशि की हत्या कर दिया था।पुलिस ने तत्काल पवन शर्मा को हिरासत में लेते हुए उसकी निशानदेही पर बांस बिट्टी से जमीन मैं घर कर रखे गए दो कट्टा एवं एक खोखा बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।