बिहटा:- यह एंबुलेंस नही बल्कि शराब सप्लाई करने वाली तस्करों का सेफ तहखान है जिसमे आसानी से दूसरे परदेश से मरीज लाने के नाम पर एंबुलेंस से शराब की खेप लाने का काम किया जा रहा था लेकिन बिहटा पुलिस ने तस्करों के मंसूबे को नेस्तनाबूत करते हुए महंगी शराब की खेप को एंबुलेंस के तहखाने से खोद निकाला है और दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। राजधानी पटना से सटे बिहटा में पुलिस ने बिहार मध निषेध इकाई की सूचना पर सरकारी एंबुलेंस में लदी महंगी अंग्रेजी शराब की खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमे एंबुलेंस चालक और उसके साथी जो शराब तस्करी में शामिल है उसे गिरफ्तार किया है इन लोगों की पहचान वैशाली जिला निवासी रोशन कुमार और वरुण कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बिहटा पुलिस को सूचना मिली कि भोजपुरी की ओर से एंबुलेंस से शराब की खेत पटना की ओर जाने वाली है जिसके बाद पटना भोजपुर बिहटा मुख्य मार्ग में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया इसी दौरान बिहटा चौक के पास पुलिस ने एक एंबुलेंस को देखा जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश किया जिसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस को पकड़ा और थाना लाइ।जहा पुलिस ने एंबुलेंस की तलाशी ली तो पुलिस के भी होश उड़ गए जब एंबुलेंस के पीछे स्टेचर रखने वाली जगह के नीचे तहखाना बनाकर सभी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बोतल छुपाई हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस के चालक और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया फिलहाल दोनों युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर थानाअध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भोजपुर से पटना की ओर एक एंबुलेंस शराब से लदी जाने वाली है जिसके बाद पुलिस ने बिहटा आरा रोड में चेकिंग अभियान चलाई जहां एक एंबुलेंस को पकड़ा गया जिसे पकड़कर थाना लाया गया और जांच के क्रम में एंबुलेंस के पीछे तहखाना बनाकर शराब की बोतल रखी हुई थी।