रोहतास:- एक बार फिर से बल मजदूर तस्कर से रेल पुलिस ने बाल मजदूरों को मुक्त कराया है यह पूरा मामला रोहतास जिला के सासाराम स्टेशन का है जहां बाल मजदूरों को मजदूरी कराने बिहार से बाहर दूसरे राज्यों में ले जा नाबालिग बाल मजदूरों को बाल मजदूर तस्कर के चंगुल से रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने छः नाबालिक बच्चों को बरामद किया है।
इस पूरे मामले पर आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह आरपीएफ की टीम सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर गश्त कर रही थी ,जहां प्लेटफार्म पर 6 नाबालिग बच्चों को एक व्यक्ति के साथ संदिग्ध स्थिति में देखा , जिसके बाद आरपीएफ की टीम ने सभी नवालिग बच्चों को अपने कब्जे में लिया और नाबालिग बच्चों को ले जा रहे शातिर व्यक्ति से पूछताछ किया ।
पूछताछ के क्रम में बताया गया कि सभी बच्चों को गुजरात की एक फैक्ट्री में मजदूरी कराने लिए ले जाया जा रहा है।
वहीं आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि सभी नाबालिग बच्चे औरंगाबाद जिले के निवासी हैं जिन्हे बहला-फुसलाकर कर ले जाया जा रहा था तथा गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ चल रही है।