सिपाही भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

arun raj
arun raj
2 Min Read

भागलपुर :- बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिका की उपलब्ध कराने वाले एक किंगपिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त कजरैली थाना के गौराचौकी का रहने वाला रंजीत कुमार है. उसके पास से चार अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी मिले हैं, तिलकामांझी पुलिस ने गुरुवार को अपने बयान पर रंजीत से बरामद प्रवेश पत्र के आधार पर चारों अभ्यर्थियों को भी मामले का नामजद अभियुक्त बनाया है।

इनमें सबौर के चंदेरी का अभिनव कुमार, सिमाना चटैया परशुरामपुर निवासी कुंदन कुमार, फतेहपुर नवटोलिया निवासी रोहित कुमार और मुंगेर के सिंघिया निवासी विक्रम कुमार शामिल हैं।
तिलकामांझी थानाध्यक्ष सुशील राज ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त रंजीत के पास से उसका मोबाइल भी बरामद किया गया जिसका उपयोग उसने प्रश्न पत्र लीक करने के लिए इस्तेमाल किया था. सख्ती से पूछताछ पर उसने बताया कि प्रश्न पत्र लीक करने के बाद उसने जिन लोगों को प्रश्न पत्र भेजा था उनके सारे मैसेज और कॉल लॉग को उसने डिलीट कर दिया. इधर, पुलिस ने उसके मोबाइल को जांच के लिए तकनीकी सेल को सौंप दिया. मोबाइल के माध्यम से मामले के कई आरोपितों को पुलिस दबोच सकती है.थी कि प्रश्न पत्र लीक करनेवाला तिलकामांझी क्षेत्र में घूम रहा है. उस दिन वह हाथ नहीं लगा. चार अक्तूबर की देर शाम डीआइयू सेल ने उसके बारे में व पता की जानकारी दी. इसके बाद देर रात कजरैली के गौराचौकी गांव से रंजीत कुमार को पकड़ लिया गया. पूछताछ में उसने प्रश्न पत्र अक्तूबर को सिपाही भर्ती परीक्षा के लीक करने के मामले में अपनी दिन डीआइयू सेल से सूचना मिली संलिप्तता स्वीकार भी कर ली।

वहीं भागलपुर एसएसपी आनंद कुमार ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से अन्य लोगो के नंबर और पैसै की लेनदेन की जानकारी मिली है,गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल से कई वैज्ञानिक प्रूफ मिले है .अन्य किन किन परीक्षा में यह शामिल हुआ है उसकी जांच चल रही है.

Share this Article