दरभंगा – एक बार फिर से पुलिस ने देह व्यापार करने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ा है साथ ही सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक बांग्लादेशी महिला सहित एक पुरुष को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी महिला सहित अन्य लोगों से नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य और सदर एसडीपीओ अमित कुमार पूछताछ कर रहे है। पूछताछ के बाद सिटी एसपी ने बताया कि पूरा मामला देह व्यापार से जुड़ा है,पूछताछ कर रैकेट का पता लगाया जा रहा है।
दरअसल, पुलिस के गिरफ्त में आये दोनों अभियुक्त को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेता मुहल्ला से हिरासत में लिया गया है। महिला के पास पासपोर्ट भी मिला है। पुलिस बांग्लादेशी महिला के बारे में विदेश मंत्रालय को भी जानकारी दिया है जिससे कि उसकी सही पहचान हो सके।
पूछताछ के क्रम में महिला ने बताया कि पश्चिम बंगाल के रास्ते सियालदह होते हुए दरभंगा पहुंची थी।
वही नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने कहा कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेता में देह व्यापार के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। तो मौके से एक महिला और एक पुरूष को हिरासत में लिया गया है। दोनों अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। महिला ने अपना मूल देश बांग्लादेश को बताया है। इस संदर्भ में आगे की कारवाई की जा रही है। इसके साथ ही धंधा में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।