दुष्कर्म करने के बाद  हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

arun raj
arun raj
2 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- गोपालगंज पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या मामले में  फरार चल रहे अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है,पकड़े गए आरोपी को  गुजरात पुलिस के हवाले  सौप दिया गया  है। गिरफ्तार अपराधी का नाम संतोष कुमार है।  और यह कुचायकोट थाना के ढोढवलिया गाँव का रहने वाला है।
और फिलहाल यह गोपालगंज में रह रहा था।
बताया जाता है कि कुचायकोट के ढोढवलिया गाँव निवासी संतोष कुमार 20 वर्ष पूर्व गुजरात के वापी में मजदूरी करने गया था। वही नाबालिक लड़की से  दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दिया था ।जहा वापी टाउन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन वापी थाना से चहारदीवारी फांद कर अपराधी वहां से फरार हो गया। और वह  गोरखपुर के सहजनवा स्थित ईंट भठ्ठा पर मजदूरी करता था।और वही छुपकर रहता था।
गुजरात पुलिस गोपालगंज एसपी से संपर्क कर इसकी जानकारी दी। गुप्त सूचना के आधार पर कुचायकोट पुलिस ने गोरखपुर के सहजनवा से भागे अपराधी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और गुजरात पुलिस को सौप दिया है 1।
इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कुचायकोट थाना के इनामी और नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर हत्या मामले 20 साल से फरार अपराधी को कुचायकोट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार अपराधी को गुजरात पुलिस को सौंपा जा रहा है।इसके ऊपर गुजरात के वापी टाउन थाना में नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर हत्या का मामला दर्ज है।

Share this Article