भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

arun raj
arun raj
2 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा: – तू डाल डाल तो मैं पात – पात, यह कहावत सही होते हुए नजर आ रही है जहां बिहार में पूर्ण शराब बंदी है लेकिन इसके बावजूद भी श्राप तस्कर शराब की तस्करी करने में मशगुल है लेकिन शराब कारोबारी पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन भी तत्पर है।
इसी कड़ी में गोपालगंज पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता मिली है,पुलिस ने वाहन तलाशी के दौरान एक्सयूवी कार से जहा भारी मात्रा में शराब जब्त किया है,वही इस मामले में पुलिस ने दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
यह शराब हरियाणा से मुजफ्फरपुर के लिए लाया जा रहा था लेकिन पुलिस की तत्परता ने कुचायकोट के बल्थरी चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान शराब के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
की है।
इस पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि कुचायकोट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि BR07PA-0077 नंबर के एक्सयूवी कार से भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है।सूचना के आधार पर कुचायकोट के बलथरी चेक पोस्ट पर एक्सयूवी कार की जब तलाशी ली गई तो उसमें 325 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ।और दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार दोनो शराब तस्कर संदीप कुमार और अनुराग कुमार हरियाण के रहने वाले है।
यह शराब हरियाणा से मुजफ्फरपुर के लिए लाया जा रहा थी। गिरफ्तार दोनो शराब तस्करो से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Share this Article