गोपालगंज से नामो नारायण मिश्रा :- पैसा निकालने वाला एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर ठगी करने के वाले गिरोह के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवकों के पास से ब्लैक पेपर का बंडल, पांच हजार नकद व तीन मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस ने यह पूरी कारवाई नगर थाना के बंजारी के समीप से किया है।
इस मामले में सदर एसीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि नगर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान को सूचना मिली कि बंजारी रोड स्थित एक निजी बैंक के एटीएम में घुसकर दो युवक एटीएम मशीन में ब्लैक कलर का पेपर डाल रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर एटीएम केंद्र के अंदर से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित युवकों के पास से पुलिस ने ब्लैक कलर का बीस पेपर, तीन मोबाइल फोन व पांच हजार नकदी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपित सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी विनय कुमार व सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के अरना गांव निवासी रोहित कुमार है दोनो ने पुलिस को बताया कि हम लोग एटीएम मशीन जहां से पैसा बाहर निकलता है। वहां ब्लैक पेपर को गोद की मदद से चिपकाने का कार्य करते है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति जब पैसा निकालेगा तो पैसा फंस जाएगा। लोगों के जाने के बाद पेपर को हटा कर पैसा निकाल कर उसे लेकर फरार हो जाते है। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।