पुलिस ने अज्ञात शव मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार

arun raj
arun raj
2 Min Read

पटना सिटी से अरुण कुमार:- पटना पुलिस ने अज्ञात शव मामले का खुलासा कर दिया है और इस मामले में फिलहाल दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए पल्सर बाइक को भी बरामद किया है साथ ही दोनों आरोपियों के पास से तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है।


इस पूरे मामले का खुलासा पटना सिटी अनुमंडल के एएसपी सारथ आर एस ने प्रेसवार्ता किया है।वहीं उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बहादुर पुर थाना के रामपुर देवी स्थान के पास नहर से एक लाश बोरे में भरा हुआ बरामद किया गया था ,लाश की पहचान नहीं हो पाया था । हालांकि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्डम के लिए एनएमसीएच भेज दिया और इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई ।


इस गुत्थी को सुलझाने के लिए वरीय पुलिस अधिकारी द्वारा एक टीम का गठन किया गया , टीम ने सभी प्रकार के अनुसंधान करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम छोटू कुमार है और यह सुलतानगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है । जबकि दूसरा अभियुक्त का नाम विष्णु कुमार है जो सुल्तानगंज का रहने वाला है।
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि हमलोग अवैध कारोबार करते है और इसी को लेकर बंटी ऊर्फ बिक्की को रास्ते से हटाया। बताते चले की शिवपुर टिकिया टोली स्थित छोटू गैरेज में बंटी की हत्या किया गया और साक्ष्य को छुपाने के लिए बोरे में भरकर लाश को नहर में फेक दिया था।

Share this Article