गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- नशे के सौदागरों पर नकेल कसने के लिए गोपालगंज पुलिस प्रशासन लगातार कम कर रही है इसी कड़ी में कुचायकोट थाना और गोपालपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है दोनों थाना की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कारवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा (मादक पदार्थ) बरामद किया है।
इस पूरे मामले का खुलासा प्रशिक्षु डीएसपी सह कुचायकोट थानाध्यक्ष साक्षी राय ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा के समीप से एक चाय पत्ती से भरा नागालैंड नंबर कंटेनर के केबिन से एक क्विंटल 320 ग्राम गांजा (पादक पदार्थ) के साथ दो गाजा तस्कर को गिरफ्तार किया है ।
गिरफ्तार गाजा तस्करों में श्याम प्रसाद जो की नैनीताल उत्तराखंड का रहने वाला है, वही बिहू राम गोहाटी आसाम का रहने वाला है।
फिलहाल पुलिस ट्रक और गांजा को जप्त कर लिया है गिरफ्तार दोनों गाजा तस्कर से कड़ी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
नशे के दो सौदागरों को भारी मात्रा में गांजा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार