करोड़ों रूपए के  चरस के साथ तीन शातिर तस्कर को पुलिस ने दबोचा

arun raj
arun raj
2 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- गोपालगंज में नशा तस्करी का कारोबार चरम पर है। लगातार नशा तस्करों को पकड़ा जा रहा है इसके बावजूद भी नशा तस्कर ,नशा के कारोबार में लिप्त है ।उनको आम लोगों से क्या उनको तो पैसे कमाने से मतलब है समाज किस राह पर जा रहा है उससे नशा तस्करों को क्या मतलब है लेकिन नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस लगातार कारवाई करती है ।इसी कड़ी में गोपालगंज पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि मिली है ।
पुलिस ने तस्करों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे करीब साढे चार किलो चरस के साथ महिला सहित  नशे के तीन सौदागरों को गिरफ्तार किया  है। बरामद चरस की किमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रूपये बताई जा रही है। गिरफ्तार नशे के सौदागरों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से तस्करी कर भारी मात्रा में चरस की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान चरस की खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए नशे के सौदागरों की पहचान यूपी के देवरिया जिले के ईसुरी सराय के रामतपश्या गोड, चमेली देवी और कुचायकोट थाना थाना के रामपुर माधो गांव के हरिशंकर यादव के रूप में की गयी है।

पुलिस पूछताछ के आधार पर बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी हुई है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नशे के सौदागरों पर कई मामले दर्ज है और इनकी तालाश पुलिस को काफी समय से थी।

Share this Article